सातवीं से 10वीं तक के छात्रों को राहत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत लाए गई त्रिभाषा नीति को लेकर चौतरफा विवाद के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने इसे लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें सातवीं से लेकर दसवीं तक के छात्रों को राहत दी गई है। उन्हें दसवीं को बोर्ड में तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं देनी होगी। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि अभी 10वीं में पढ़ रहे छात्रों के ऊपर तीन भाषा वाली नीति लागू नहीं होगी। यह भी कहा गया है कि अभी सातवीं, आठवीं और नौवीं में पढ़ रहे छात्रों को 10वीं में पहुंचने पर...