किस काम का कवच?
बीमा आधारित स्वास्थ्य देखभाल का मॉडल कुल मिलाकर आम जन को कितनी राहत दे पा रहा है? या आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं असल में प्राइवेट अस्पतालों को सार्वजनिक धन ट्रांसफर करने का माध्यम बनी हुई हैं? स्वास्थ्य देखभाल की स्थिति के बारे में नेशनल सैंपल सर्वे (एनएसएस) से सामने आए कई तथ्य चिंताजनक हैं। 2017-18 में एनएसएस के 75वें दौर के सर्वे में स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया था। जनवरी- दिसंबर 2025 में हुए 80वें फिर ऐसा हुआ। यानी ताजा निष्कर्षों से लगभग सात वर्षों में आए बदलावों का अंदाजा लगा है। इसके मुताबिक देश में बीमा...