एनडीए सांसदों से मिले मोदी
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान होने वाली एनडीए सांसदों की साप्ताहिक मीटिंग यानी ‘मंगल मिलन’ से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के सांसदों से अलग से भी मिल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एनडीए के 45 नए लोकसभा सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग की। इनमें तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट के दलबदलू सांसद भी थे। गौरतलब है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल छोड़ कर 20 सांसद नेशनल सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गए थे। वहीं उद्धव ठाकरे की शिव सेना के छह सासंद भी एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो...