पाक ने भारतीय राजनयिक को तलब किया
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर हुई गोलीबारी के बाद इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके दो नागरिकों की मौत हो गई है। शनिवार को भारतीय राजनयिक को बुला कर पाकिस्तान ने पंजाब के तरनतारन में भारत और पाकिस्तान की सीमा पर दो लोगों की मौत पर विरोध जताया। पाकिस्तान का दावा है कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक थे और सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ की गोलीबारी में मारे गए। यह घटना शुक्रवार को हुई थी। हालांकि भारतीय अधिकारियों का कहना है कि ये लोग भारत की...