नीट के चार छात्रों ने खुदकुशी की
नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए तीन मई को हुई परीक्षा रद्द होने से परेशान छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके लिए 21 जून को दोबारा परीक्षा हो रही है और उससे पहले परेशान छात्रों की खुदकुशी का सिलसिला भी तेज हो गया है। पिछले दो दिन में चार छात्रों ने खुदकुशी करके जान दे दी है। तमिलनाडु से लेकर गुजरात और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के छात्रों ने खुदकुशी की है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में नीट की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली।...