Nepal News

  • नेपाल में विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची

    काठमांडू। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर बुधवार को उड़ान भरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब सौर्य एयरलाइंस का पोखरा जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर (Premnath Thakur) ने इस बात की जानकारी दी। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि विमान में सवार 19 लोगों में से 18 के शव बरामद कर लिए गए हैं।...

  • नेपाल भूस्खलन में सात लोगों की जान गई

    काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में शनिवार को भूस्खलन ( Landslide) में सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुलमी जिले के मलिका ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में भूस्खलन में एक घर के बह जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत (fDeath) हो गई। नगरपालिका के चेयरमैन देवी राम आर्यल ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि भारी बारिश के कारण इलाके में जानलेवा भूस्खलन हुआ है। पांचों मृतकों के शव बरामद कर लिए गये हैं। स्यांगजा जिले के फेदीखोला ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में भूस्खलन में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।...

  • भारत को नेपाल से चीनी उत्पादित बिजली खरीदने पर आपत्ति: पुष्प कमल

    Pushp Kamal Dahal :- नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (प्रचंड) ने बुधवार को कहा कि भारत को चीनी ठेकेदारों द्वारा उत्पादित हिमालयी राष्ट्र से बिजली खरीदने पर आपत्ति है। संसदीय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि हर कोई नेपाल में निवेश और ऊर्जा उत्पादन करने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन भारत के साथ दीर्घकालिक बिजली व्यापार के तहत, नई दिल्ली को चीनी कंपनियों/ठेकेदारों द्वारा उत्पादित बिजली खरीदने पर आपत्ति है। पिछले हफ्ते विदेश मंत्री एस. जयशंकर की नेपाल यात्रा के दौरान, दोनों पड़ोसी देशों ने दीर्घकालिक बिजली व्यापार पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए...