नेपाल त्रासदी : मलबे में दबे मकान में फंसी महिला को 10 दिन के बाद बचाया गया
नेपाल में नुवाकोट जिले के बेत्रावती में, मलबे में दबे चार मंजिला घर की ऊपरी मंजिल में करीब दस दिन से फंसी 60 वर्षीय महिला को जिंदा बचाया गया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘द काठमांडू पोस्ट’ अखबार में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक बिदुर नगर पालिका-10 के एक घर से चंद्रिका श्रेष्ठ बेहोशी की हालत में मिली। खबर के मुताबिक, सशस्त्र पुलिस बल की नौ-सदस्यीय टीम द्वारा बचाए जाने के बाद श्रेष्ठ को शुरुआती इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से त्रिशूली स्थित नेपाली सेना की मैथिली बैरक ले जाया गया। Also Read : नेपाल बाढ़: लापता परिजनों की...