‘चकाचक’ गर्ल सारा अली खान ने दिया ‘कूल’ होने का नया मंत्रा
मुंबई। पटौदी खानदान की लाडली और बॉलीवुड की ‘चकाचक’ अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने सोशल मीडिया पर अपना एक रील शेयर किया है, जिसमें वह फैंस को बताती नजर आ रही हैं कि कूल कैसे बन सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर अभिनेत्री ने एक रील शेयर की, जिसमें वह अपनी टीम की एक सदस्य के साथ शीशे के सामने नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में खीरा है और पास में बर्फ भी रखा है। 'केदारनाथ' अभिनेत्री खीरे को हाथ में लेकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर...