गोवा में नाइट क्लब में आग, 25 की मौत
पणजी। गोवा के एक नाइट क्लब में आग लग जाने से 25 लोगों की मौत हो गई है और छह लोग घायल हुए हैं। घटना शनिवार देर रात की है। गोवा के अरपोरा इलाके में यह घटना हुई। रविवार की देर शाम तक मरने वालों में 18 लोगों की पहचान हुई थी। इनमें चार पर्यटक और 14 स्टाफ के लोग हैं। सात लोगों की पहचान की जा रही है। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाइट क्लब में कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था और बाहर निकलने का...