दो वैज्ञानिकों को फिजिक्स का नोबल
नई दिल्ली। मेडिसिन के बाद इस साल के फिजिक्स के नोबल पुरस्कार की भी घोषणा हो गई है। वर्ष 2024 का फिजिक्स का नोबल पुरस्कार जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री ई हिंटन को दिया जाएगा। जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए फिजिक्स के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने मंगलवार को स्टॉकहोम में इस पुरस्कार का ऐलान किया है। नोबल समिति ने अपने बयान में कहा है कि फिजिक्स के लिए इस साल का नोबल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग की बुनियाद समझे...