चीन बढ़वा रहा पाक की परमाणु शक्ति
वॉशिंगटन। अमेरिका की रक्षा खुफिया एजेंसी ने एक नई रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तान, अपने अस्तित्व के लिए भारत को एक खतरे के तौर पर देखता है। इस वजह से वह अपने परमाणु हथियारों को आधुनिक बनाने और सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए चीन से आर्थिक और सैन्य समर्थन ले रहा है। दूसरी ओर भारत, पाकिस्तान को सिर्फ एक सुरक्षा चुनौती मानता है जिसे संभाला जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत असली खतरा चीन को मानता है और अपनी सैन्य तैयारियां भी उसी के हिसाब से करता है। इसमें यह भी कहा गया कि...