एनवीडिया के सीईओ का इस्तीफा
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा। चीन की महिला जासूस के साथ संबंध रखने के आरोपों में घिरे हुआंग ने आरोप सामने आने के करीब दो हफ्ते के बाद इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी यानी सीएफओ कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है। इस बीच हुआंग के विवाद की वजह से कंपनी के शेयरों में आठ फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की 29 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में हुआंग और चीनी एजेंट...