सरकार ने तेल, गैस पर भरोसा दिलाया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि देश में तेल या गैस की कोई कमी नहीं है। दिल्ली में बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से कहा गया कि नागरिकों को घबराने की जरुरत नहीं है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। हालांकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों बैठक में शामिल नहीं हुए। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार किया। सर्वदलीय बैठक...