Oil refinery

  • मोदी के उद्घाटन से पहले रिफाइनरी में आग लगी

    जयपुर। राजस्थान के बाडमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 21 अप्रैल को जिस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे उसमें सोमवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री की यात्रा टाल दी गई है। असल में सोमवार को बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड यानी एचपीसीएल की रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं।...