मोदी ने ऑर्गन डोनेट करने की अपील की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में एक बेहद जरूरी मुद्दा उठाया। उन्होंने देश के लोगों से ऑर्गन डोनेट करने की अपील की। लोगों से प्रौद्योगिकी अपनाने की और साइबर क्राइम से बचने की सलाह देने के साथ साथ प्रधानमंत्री ने ऑर्गन डोनेशन की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को इसकी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने इसे लेकर कई मिसालें भी दीं। मोदी ने कहा, ‘केरल में 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत हो गई। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। माता-पिता ने आलीन के अंग...