ओवैसी के गठबंधन का असर क्या होगा?
चाहे जितनी मात्रा में टूटे, अगर मुस्लिम वोट टूटता है तो उसका नुकसान सपा को होगा। यह नुकसान वैसी सीटों पर हो सकता है, जिन सीटों पर मुस्लिम आबादी 50 फीसदी के आसपास या उससे ज्यादा हो। जिन सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं को लगेगा कि उनका वोट बंटने के बावजूद भाजपा नहीं जीतेगी वहां वे सपा और कांग्रेस की बजाय ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं। राजनीति में पुरानी कहावत है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। इससे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के महत्व को समझा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के...