Pahiya

  • पहिया पीछे घूम रहा है!

    अच्छा है या बुरा, पता नहीं लेकिन पहिया पीछे की ओर घूम रहा है। हिंदू महाभारत के द्वापर युग में लौट रहे हैं। अमेरिकी गोरे, एवेंजलिस्ट बाइबल काल में लौटे हैं। ले पेन फ्रांस को 1789 की क्रांति से पूर्व लौटाने की जिद्द में हैं। रूसी पुतिन की जारशाही को गले लगाए हुए हैं। चीनी प्राचीन हॉन सभ्यता के तराने गा रहे हैं। यहूदी इस्लाम पूर्व फिलस्तीन के निर्माण में जुटे हैं। इस्लाम का जहां सवाल है वह पहले से ही पृथ्वी को पैगंबर युग में लौटाने की कसम खाए हुए है। और लगता है पृथ्वी का भी प्रण है।...