पाक उच्चायोग के सामने अवैध निर्माण तोड़े गए
नई दिल्ली। राजधानी में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के आसपास हुए अवैध निर्माण को तोड़ कर हटा दिया गया है। बुधवार की रात को यह कार्रवाई हुई। बताया गया है कि यह निर्माण उच्चायोग की तय जमीनी सीमा से बाहर बने थे। नई दिल्ली के चाणक्यपुरी के शांति पथ पर स्थित पाक उच्चायोग के पास बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास कतार प्रबंधन के लिए बनाए गए ढांचे भी हटाए गए। गौरतलब है कि दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। माना जा रहा है कि भारत ने...