पाकिस्तान का डेलिगेशन ईरान गया
नई दिल्ली। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने के बाद एक बार फिर दोनों के बीच बातचीत कराने का प्रयास शुरू हो गया है। इसके लिए पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान गया है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी डेलिगेशन ईरान को अमेरिका का नया संदेश देगा। गौरतलब है कि पहले भी पाकिस्तान के जरिए ही अमेरिका और ईरान ने अपने संदेश एक दूसरे को भेजे थे। उसके बाद इस्लामाबाद में वार्ता में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला था। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच संवाद जारी है। इस बीच खबर है कि अमेरिका ने...