पंडाल हादसे में सात गिरफ्तार
कोलकाता। दुर्गापूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद पंडालों की कई व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वीआईपी पास की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की है। गौरतलब है कि शनिवार की रात को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 19 हो गई है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि सरकार दुर्गा पूजा पंडालों में वीआईपी गेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप...