पन्नू मामले में निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूल किया
नई दिल्ली। सिख फॉर जस्टिस बनाने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शुक्रवार को निखिल गुप्ता ने अमेरिका की एक अदालत के सामने अपना अपराध स्वीकार किया। उसे 24 साल की सजा होगी, जिसका औपचारिक ऐलान 29 मई को किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर निखिल गुप्ता के अपराध स्वीकार करने की जानकारी दी। एफबीआई ने कहा है कि यह साजिश एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी,...