परीक्षा पे चर्चा में छात्रों से मिले मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के स्कूलों में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले देश भर से आए छात्रों से मुलाकत की। 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन में प्रधानमंत्री ने दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर पहले बच्चों को असम के गमछे पहनाए और फिर उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को विदेशी चीजें छोड़ कर स्वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी। साथ ही, बच्चों से कहा कि वे 25 साल में विकसित भारत बनाने को अपना सपना बनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब आजादी के एक सौ साल...