भारत का पेरिस है ये शहर, प्यार करने वालों के लिए बेहद खास
paris of india: भारत का हर शहर अपनी अनोखी पहचान और संस्कृति के लिए मशहूर है। इन्हीं में से एक है राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे 'भारत का पैरिस' कहा जाता है। जयपुर की खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतें, रंगीन सड़कें, भव्य महल, और समृद्ध संस्कृति इसे बाकी शहरों से अलग बनाती हैं। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार पैरिस फ्रांस की राजधानी है, जिसे उसकी ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पैरिस को प्यार का शहर कहा जाता है, तो वहीं जयपुर को उसकी बेमिसाल वास्तुकला और प्राचीन संस्कृति के कारण 'पिंक सिटी' का खिताब मिला है।...