पश्चिम बंग होगा अब पश्चिम बंगाल
कोलकाता। मुख्यमंत्री रहते ममता बनर्जी जो काम नहीं कर पाईं वह काम शुभेंदु अधिकारी करेंगे। उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर पश्चिम बंग किया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव रखा जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला हो गया है। गौरतलब है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा। इसमें नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद शुभेंदु अधिकारी...