passed away

  • वैज्ञानिक आर चिदंबरम का निधन

    नई दिल्ली। पोखरण परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले देश के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजगोपाल चिदंबरम (R Chidambaram) का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिदंबरम ने शनिवार तड़के तीन बजकर 20 मिनट पर मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। चिदंबरम का जन्म 11 नवंबर, 1936 को चेन्नई में हुआ था। उन्हें भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम में अहम भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने पोखरण-I (1975) और पोखरण-II (1998) के परमाणु परीक्षणों (Nuclear Tests) में अहम भूमिका निभाई थी। चिदंबरम...

  • पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा का निधन

    SM Krishna : पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा (Somanahalli Mallaiah Krishna) का मंगलवार तड़के बेंगलुरू स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और उनका उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाने वाले एस एम कृष्णा का राजनीतिक करियर पांच दशक से भी ज्यादा समय तक शानदार रहा। 1 मई, 1932 को कर्नाटक के मद्दुर में जन्मे कृष्णा ने मैसूर के महाराजा कॉलेज और बेंगलुरु के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की, उसके बाद टेक्सास के सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी...

  • कॉमरेड सीताराम येचुरी का निधन

    नई दिल्ली। भारत की आधुनिक वामपंथी राजनीति के सबसे चमकदार सितारों में से एक कॉमरेड सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव येचुरी का गुरुवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। निमोनिया की शिकायत होने के बाद उन्हें 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। 25 दिन से उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद परिवार ने उनका शरीर अस्पताल को दान कर दिया। उनके परिवार में पत्नी सीमा चिश्ती और एक बेटा व एक बेटी हैं। उनके एक बेटे का निधन 2021 में कोरोना...

  • पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भटाचार्य का निधन

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (Budhadev Bhattacharya) का गुरुवार को सुबह 8:20 बजे 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले लंबे समय से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य दुश्वारियों से जूझ रहे थे। चिकित्सक उनके उपचार में जुटे थे। स्वास्थ्य की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जुलाई में उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, वे पिछले लंबे समय से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी (Chronic Obstructive Pulmonary) और वृद्धावस्था संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। हालांकि, बीते दिनों उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को...

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन का निधन

    नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन (David Johnson) का गुरुवार सुबह 52 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन (Death) हो गया। 16 अक्टूबर 1971 को जन्मे डेविड जॉनसन (David Johnson) ने 1990 के दशक के मध्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जॉनसन ने अक्टूबर 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में डेब्यू किया। जॉनसन के करियर का सबसे शानदार पल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान 157.8 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी करना था। उनका आखिरी टेस्ट मैच 1996...

  • चांडी एक जन नेता थे: मनमोहन सिंह

    Oommen Chandy passed away :- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी के निधन पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि वह एक जन नेता होने के साथ ही एक बेहतरीन प्रशासक थे। चांडी का मंगलवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। मनमोहन सिंह ने चांडी की पत्नी मरियम्मा ओमन को पत्र लिखकर शोक जताया। उन्होंने कहा कि चांडी एक ऐसे नेता थे जिनका पार्टी लाइन से इतर हर जगह सम्मान था। सिंह के अनुसार, चांडी एक जन नेता होने के साथ ही बेहतरीन प्रशासक...

  • नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल का निधन

    Sita Dahal passes away: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की पत्नी सीता दाहाल का बुधवार को निधन हो गया। सीता लंबे समय से तंत्रिका तंत्र संबंधी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। 69 वर्षीय सीता ने बुधवार को काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में अंतिम श्वांस ली। उनके प्रेस समन्वयक सूर्य किरण शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीता की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने सुबह आठ बज कर 33 मिनट पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सीता प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पल्सी (पीएसपी),...

  • राजीव गांधी के करीबी पूर्व सांसद राजकरन सिंह का निधन

    Rajkaran Singh passed away:- कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी रहे पूर्व सांसद राजकरन सिंह का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1984 से 1989 तक सुलतानपुर से लोकसभा सांसद रहे सिंह ने शनिवार देर रात अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील स्थित अपने पैतृक गांव नेवादा में अंतिम सांस ली। सिंह के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा, सिंह हम सब के संरक्षक की तरह थे। उनके निधन से पार्टी...

  • कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुवनारायण का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

    मैसूर। कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व सांसद व वरिष्ठ दलित नेता आर. ध्रुवनारायण (R Dhruvanarayana) का शनिवार को मैसूर में अपने आवास पर निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, ध्रुवनारायण को सुबह 6.30 बजे दिल का दौरा पड़ा और वह अपने ड्राइवर के साथ अस्पताल के लिए रवाना हो गए। लेकिन कार में रास्ते में ही उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ध्रुवनारायण 1983 में कांग्रेस में शामिल हुए और 1986 में एनएसयूआई के बेंगलुरु यूनिट के अध्यक्ष के रूप में...

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

    नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का आज निधन हो गया। उनकी आयु 75 वर्ष थी। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैै। शरद यादव ने आज रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल में यादव को इमरजेंसी वार्ड में बेहोशी की हालत में लाया गया था और उनका शरीर काम नहीं कर रहा था जांच के बाद पाया गया कि उनकी नाड़ी की...

  • कश्मीरी ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता रहमान राही का निधन

    श्रीनगर। प्रसिद्ध कश्मीरी कवि, आलोचक और विद्वान प्रोफेसर अब्दुल रहमान राही (Abdul Rehman Rahi) का सोमवार को निधन (Death) हो गया। वह 98 वर्ष के थे। उन्हें वर्ष 2004 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1961 में उनके कविता संग्रह 'नवरोज-ए-सबा (Navroz-e-Saba)' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला और 2000 में पद्म श्री से नवाजा गया था। वह पहले कश्मीरी लेखक हैं जिन्हें उनके काव्य संग्रह 'सियाह रूद जेरेन मंज' (ब्लैक ड्रिजल में) के लिए देश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया। ट्रांसलेटर के रूप में, उन्होंने मूल पंजाबी से कश्मीरी में बाबा...

और लोड करें