बंगाल के डॉक्टर बांग्लादेशियों का इलाज नहीं करेंगे
कोलकाता। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में पश्चिम बंगाल में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई शहरों में डॉक्टरों ने बांग्लादेशी मरीजों का इलाज करने से इनकार करना शुरू कर दिया है। सिलीगुड़ी में डॉक्टर शेखर बंदोपाध्याय ने अपने निजी क्लिनिक में तिरंगा लगाया है और लिखा है- भारत का राष्ट्रीय ध्वज हमारी मां की तरह है। कृपया चैंबर में एंट्री करने से पहले तिरंगे को सलाम करें। खासकर बांग्लादेशी मरीज, अगर वे सलाम नहीं करते हैं, तो उन्हें अंदर आने नहीं दिया जाएगा। डॉक्टर शेखर बंदोपाध्याय उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कान,...