अमेरिका के साथ ‘पैक्स सिलिका’ समझौता
नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन हो गया। पांच दिन के इस सम्मेलन के आखिरी दिन शुक्रवार को भारत और अमेरिका ने 'पैक्स सिलिका' समझौते पर दस्तखत किए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे चिप के सेक्टर में 10 लाख नौकरियों के अवसर बनेंगे। करीब एक महीने पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि अमेरिका के नेतृत्व वाले इस समूह में शामिल होने के लिए भारत को आमंत्रित किया जाएगा। ‘पैक्स सिलिका’ दुनिया भर में प्रौद्योगिकी, खासतौर से सेमीकंडक्टर और एआई की सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने और गैर मित्र देशों पर...