PLA

  • चीन ने ताइवान के आसपास शुरू किया सैन्य अभ्यास

    Military Exercise :- चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पूर्वी थिएटर कमांड ने शनिवार को ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कमांड के प्रवक्ता शि यी के हवाले से कहा, अभ्यास का उद्देश्य सैन्य जहाजों और हवाई जहाजों के समन्वय और हवाई व समुद्री स्थानों पर नियंत्रण हासिल करने की उनकी क्षमता को प्रशिक्षित करना है। शी ने कहा, सशस्त्र बलों की वास्तविक युद्ध स्थितियों में लड़ने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि यह अभ्यास विदेशी तत्वों के साथ ताइवान के अलगाववादियों को एक चेतावनी भी है। (आईएएनएस)

  • चीन की सेना ने ताइवान पर जहाज से हमले के अभ्यास शुरू किए

    तेपई। चीन (China) की सेना पूरब से ताइवान (Taiwan) पर जहाज द्वारा हमलों का अभ्यास कर रही है। यह तीसरे दिन भी जारी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जारी सूचना में ये जानकारी दी। द गार्जियन (The Guardian) की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के मंत्रालय ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जिन जहाजों का पता लगाया था, उनकी स्थिति नहीं बताई, लेकिन पीएलए विमान का पता लगाने का एक नक्शा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में ताइवान के पूर्व में चार जे-15 लड़ाकू जेट (J-15 Fighter Jet) दिखाता है। जे-15एस को ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (पीएलए) के...