तारिक रहमान बने बांग्लादेश के पीएम
ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद भवन में तारिक को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 18 महीने से चल रही अंतरिम सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया। तारिक रहमान पहली बार प्रधानमंत्री बने हैं और 35 साल के बाद बांग्लादेश को पुरुष प्रधानमंत्री मिला है। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने तारिक रहमान के शपथ समारोह में हिस्सा लिया। बहरहाल, प्रधानमंत्री पद की शपथ से पहले मंगलवार को दोपहर में बीएनपी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय...