police officer killed

  • ईरान में पुलिस काफिले पर हमला, 10 की मौत

    नई दिल्ली। इजराइल के हवाई हमले के बीच खबर है कि ईरान के अंदर एक अशांत इलाके में पुलिस के काफिले पर हमला हो गया, जिसमें कम से कम 10 अधिकारी मारे गए हैं। हमला ईरान के अशांत दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में शनिवार को हुआ। खबरों के मुताबिक ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 12 सौ किलोमीटर दक्षिण पूर्व में गोहर कुह में हमला हुआ है। पहले इसे मामूली हमला समझा गया था लेकिन बाद में ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि 10 अधिकारी मारे गए हैं। अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान के बलूच लोगों की तरफदारी करने...