PoliceM PVTG

  • बेंगलुरु में झारखंड की 11 नाबालिग लड़कियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया

    रांची। झारखंड (Jharkhand) से तस्करी कर कर्नाटक ले जाई गई 11 नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में कामयाबी मिली है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार रात को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये लड़कियां पहड़िया समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जो एक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) (PVTG) है। अधिकारी ने कहा, पहड़िया समुदाय की 11 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से बचाया गया है। उन्हें बेंगलुरु से वापस रांची लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी लड़कियां झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले की रहने वाली हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने...