प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता में बदलाव
नई दिल्ली। बढ़ते वायु प्रदूषण से हो रही परेशानी के बीच केंद्र सरकार ने गाड़ियों के प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से जारी नए नियमों के तहत छह साल तक पुरानी बीएस छह म़ॉडल की निजी गाड़ियों का प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट अब तीन साल तक वैध रहेगा। वहीं, छह साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी निजी गाड़ियों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। गुरुवार को राजपत्र में प्रकाशित होते ही...