पुंछ हमले का आरोपी मारा गया
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम में गुरुवार को मारे गए आतंकवादी की पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया है कि उसका नाम यासिर उर्फ अबु तल्हा है, वह पाकिस्तानी है और आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़ा था। यह भी बताया गया है कि यासिर 2024 में पुंछ में वायु सेना के काफिले पर हुई फायरिंग में शामिल था। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था। यासिर उर्फ अबु तल्हा की तस्वीर पहली बार पहलगाम आतंकी हमले के दौरान सामने आई थी। उस समय मिली एक फोटो में चार आतंकवादी थे। उनमें से दो को पहलगाम...