अश्लील वीडियो पर बैन की याचिका पर सुनवाई टली
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अश्लील वीडियो पर पाबंदी लगाने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। सुनवाई टालते हुए सर्वोच्च अदालत ने सितंबर में नेपाल में हुए युवाओं के आंदोलन का हवाला दिया। गौरतलब है कि कई कारणों से नाराज चल रहे युवाओं का गुस्सा सोशल मीडिया पर पाबंदी की वजह से भड़क गया था। उनके आंदोलन के कारण सरकार का तख्तपलट हो गया। उसका हवाला देते हुए अदालत ने कहा, ‘नेपाल में सोशल मीडिया एप्स पर बैन लगाने के बाद क्या हुआ, जरा देखिए’। हालांकि चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने अश्लील कंटेंट वाली साइट्स...