सीएम योगी की अगुवाई में गरीबी मुक्त प्रदेश की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश
लखनऊ। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के अति गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इस दिशा में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पहल ‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत चल रही है, जो उत्तर प्रदेश को गरीबी मुक्त राज्य बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के साथ तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। योगी सरकार प्रदेश में 15 लाख अति गरीब...