मालेगांव के सभी आरोपी बरी
मुंबई। करीब 17 साल पहले हुए मालेगांव बम विस्फोट कांड में सभी आरोपी बरी हो गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की विशेष अदालत ने भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। इनमें भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने फैसले का स्वागत किया है और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं तो कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले को अन्याय बताया है। मालेगांव विस्फोट में मारे गए लोगों के वकील शाहिद...