मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में दर्शन किए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिन का इंडोनेशिया दौरा संपन्न हो गया है। अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ थे। दोनों ने मंदिर के संरक्षण और पुनरूद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर परिसर में कहा, ‘मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन...