राष्ट्रपति ने देश को संबोधित किया
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के साथ साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी शुभकामना देश के लोगों को दी। गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्सव देशवासियों में राष्ट्रीय एकता तथा गौरव की भावना को मजबूत बनाता है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने केंद्र की मौजूदा सरकार में हासिल की गई उपलब्धियों का भी वर्णन किया। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भूमिका भी रेखांकित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस के साथ साथ...