सितंबर में भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल सितंबर में भारत आएंगे। ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पुतिन भारत आ रहे हैं। एक साल के अंदर यह उनकी दूसरी भारत यात्रा होगी। सरकार की ओर से मंगलवार को बताया गया कि रूसी राष्ट्रपति 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन पिछले साल दिसंबर में भारत यात्रा पर आए थे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था। गौरतलब है कि...