मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कर कहा कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ में विपक्षी सांसदों के वोट और उनके इरादों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि यह नियमों के खिलाफ है। वेणुगोपाल ने चिट्ठी में लिखा कि प्रधानमंत्री ने करीब आधे घंटे के संबोधन में विपक्षी पार्टियों पर महिला आरक्षण बिल रोकने का आरोप लगाया। सांसदों के वोटिंग पैटर्न पर सवाल...