लवली होंगे दिल्ली के प्रोटेम स्पीकर
delhi protem speaker : दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से होगा और 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें विधायकों की शपथ होगी और स्पीकर का चुनाव होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता स्पीकर होंगे। उससे पहले उप राज्यपाल की ओर से पूर्व कांग्रेस नेता और भाजपा के विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। वे विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इस बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद शुक्रवार को रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और उनके मंत्रियों के निजी कर्मचारियों को हटा दिया। इसके अलावा आतिशी सरकार ने...