पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों की पिटाई को चिराग पासवान ने बताया गलत
पटना। बीपीएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों के जारी प्रदर्शन को लेकर अब बयानबाजियों का दौर जारी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कल (रविवार) को पटना में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल का मैं कभी समर्थक नहीं रहा, पुलिस को संयम बरतना चाहिए। छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैंं, तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से समझा कर उनकी समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करना चाहिए,...