पुणे: जहरीली शराब पीने से एक घर के तीन सदस्यों समेत 12 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से कम से कम 12 लोगों की मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह मामला हडपसर इलाके के पांढरे माला क्षेत्र का है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब पीने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 28 मई...