आप ने जारी की पहली सूची
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 40 नाम हैं और ये सभी मौजूदा विधायक हैं। बहुत दिलचस्प बात यह है कि पहली सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम नहीं है। साथ ही भगवंत मान सरकार के 13 मंत्रियों के नाम पहली सूची में नहीं हैं। सात महिला विधायकों के नाम की भी घोषणा पहली सूची में नहीं की गई है। हालांकि कहा जा रहा है कि जल्दी ही दूसरी सूची जारी होगी। आम आदमी पार्टी की पहली सूची...