Punjab News

  • जालंधर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

    जालंधर। पंजाब में जालंधर के पठानकोट बाईपास के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी को काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई...

  • सुखबीर बादल ने अकाली दल प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़। सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, "शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नए अध्यक्ष के चुनाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने तथा पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। चीमा ने कहा कि...

  • हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई गई। पंचकूला में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। विधायक दल की बैठक में अनिल विज और मनोहर लाल ने विधायक दल के नेता के तौर पर नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश...

  • सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा डोडा का नाम: भगवंत मान

    डोडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को मिली जीत के बाद डोडा में धन्यवाद रैली को संबोधित किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक को मिली जीत पर जनता का आभार जताया। सीएम भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डोडा विधानसभा का नाम जम्मू-कश्मीर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अब यहां भी ईमानदारी की राजनीति शुरू हो गई है। यहां के लोगों ने जो चमत्कार किया है, वह असाधारण है। यहां विकास और बदलाव...

  • हरियाणा में कांग्रेस लहराएगी जीत का परचम: भूपेश बघेल

    रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) कांगेस उम्मीदवार चिरंजीव राव के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए एक तरफ जहां कांग्रेस की खूबियां गिनाईं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “यह लोग पहलवान, किसान और जवान की बात तो करते हैं, लेक‍िन उनकी उपेक्षा करते हैं। भाजपा किसानों को परेशान करने के मकसद से तीन काले कानून लेकर आई थी। उन्होंने अमित शाह (Amit Shah) को आड़े हाथों लेते हुए कहा वह रेवाड़ी...

  • आखिरी दिन सिरसा के भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया नाम

    सिरसा (हरियाणा)। चुनावी राज्य हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट (Sirsa Assembly Seat) से भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा (Rohtash Jangra) ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। सूत्रों की मानें तो पार्टी अब इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कांडा का समर्थन करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन था। भाजपा प्रत्याशी ने ऐन मौके पर नाम वापस ले लिया। सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन अब उसके 89 उम्मीदवार ही मैदान में रह...

  • ‘आप’ को झटका, भाजपा में शामिल हुए रंजीत उप्पल

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल (Ranjit Uppal) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे। रंजीत उप्पल के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसे आम आदमी पार्टी के लिए तगड़ा झटका कहा जा सकता है। उप्पल ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वे अपने पद...

  • कांग्रेस जॉइन करने से पहले विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने रेलवे की सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। विनेश ने अपने पोस्ट में लिखा, “भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से अलग करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे (Indian Railways) के सक्षम अधिकारियों को सौंप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे...

  • किरण चौधरी का हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा

    चंडीगढ़। हरियाणा में चार बार की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) ने मंगलवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वो हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार होंगी। उन्होंने जून में बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा का दामन थामा था। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda) ने राज्यसभा सीट खाली कर दी थी। माना जा रहा है कि भाजपा राज्यसभा सीट के लिए किरण चौधरी के नाम की घोषणा कर सकती है। 2019 में...

  • 11वीं बार फरलो पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम

    रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई, जिसके बाद वह मंगलवार को सुनारिया जेल Sunariya Jail) से बाहर आ गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया और बरनावा आश्रम की ओर रवाना हो गया। पिछली बार राम रहीम को जनवरी में 50 दिन की पैरोल दी गई थी। राम रहीम ने जून में हाई कोर्ट का रुख किया था, जिसमें 21 दिन...

  • भारत को महाशक्ति बनाने में युवाओं का है अहम योगदान: नायब सैनी

    पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सोमवार को पंचकूला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने विदेशी शासन के खिलाफ आंदोलन चलाकर भारत मां को आजाद कराया। भगत सिंह, राजगुरु और चंद्रशेखर आजाद समेत कई क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद भारत को महाशक्ति बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।...

  • कांग्रेस पर बरसे नायब सिंह सैनी

    करनाल। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) सोमवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्म कुमारी आश्रम में पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। नायब सिंह सैनी से सवाल किया गया कि क्या आप इस बार करनाल से चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा यह मैं तय नहीं कर सकता हूं कि मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा। यह पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड (Parliamentary Board) की बैठक में तय किया जाएगा कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना है। पार्टी ही...

  • जालंधर में आर्मी वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 जवान घायल

    जालंधर। पंजाब के जालंधर में लुधियाना हाईवे (Ludhiana Highway) पर दो ट्रकों की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। एक निजी कंपनी के ट्रक से आर्मी का वाहन टकरा गया, जिसमें 6 जवान घायल हो गए। घायलों में सभी आर्मी के जवान हैं। घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार सुबह 6 बजे हुआ। हादसे के बाद निजी कंपनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जालंधर के सूची पिंड के पास बने इंडियन ऑयल डिपो (Indian Oil Depot) के पास हाईवे पर एक आर्मी की गाड़ी पीएपी चौक से...

  • मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को दी मात

    जालंधर। पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने 37,325 वोटों के अंतर से भाजपा के शीतल अंगुराल को हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कौर (Surinder Kaur) तीसरे स्थान पर रहीं। जालंधर पश्चिम सीट पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था। शनिवार सुबह मतगणना शुरू हुई। शुरूआत से ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने बढ़त कायम रखी। आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत को 55,246 मत मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को 17,921 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस कैंडिडेट सुरिंदर कौर को 16,757 वोट...

  • कांग्रेस का रास्ता ना दिल्ली पहुंचा न चंडीगढ़: नायब सिंह सैनी

    गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) दिल्ली-गुरुग्राम दौरे पर हैं। सीएम सैनी ने गुरुग्राम में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया। गुरुग्राम में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब ने करनाल में कहा था कि यहां से रास्ता चंडीगढ़ जाएगा। कांग्रेस (Congress) का रास्ता ना दिल्ली गया ना चंडीगढ़, दोनों रास्ते में कांग्रेस साफ हो गई। अभय चौटाला ने कहा था कि सारे एक साथ आ जाओ,...

  • पंजाब के तरन तारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

    चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने एक संयुक्त अभियान में तरन तारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन (Pakistani Drone) बरामद किया है। अर्धसैनिक बल ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "यह सफल अभियान बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस के बीच त्वरित सूचना साझा करने और समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जो अवैध ड्रोन खतरे (Illegal Drone Dangers) को खत्म करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इससे पहले 20 जून को भी बीएसएफ ने राज्य में दो चीन निर्मित पाकिस्तान ड्रोन...

  • चरणजीत सिंह चन्नी का मान सरकार पर बड़ा हमला

    चंडीगढ़। कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आप पार्टी के नेता मीटिंग करते हैं, लेकिन इनसे किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की रिहाई पर हाई कोर्ट से रोक लगने के बाद चुटकी ली। चन्नी ने कहा कि आज पंजाब के पश्चिमी इलाके में गंदा पानी आ रहा है। दो साल हो गए, आप पार्टी की सरकार को सत्ता में आए, लेकिन इनकी सरकार ने किसी भी ट्यूबवेल की...

  • पंजाब में मिले दो पाकिस्तानी ड्रोन

    चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब में अलग-अलग तलाशी अभियानों के दौरान चीन में निर्मित दो पाकिस्तानी ड्रोन (Pakistani Drone) बरामद किये गये हैं। अमृतसर जिले के रत्तनखुर्द गांव से बीएसएफ ने एक ड्रोन बरामद किया है। दूसरा ड्रोन पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले के दल गांव से बरामद किया। दोनों ड्रोन चीन में बने डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल के हैं। बीएएफ ने कहा कि उसकी सटीक खुफिया जानकारी और त्वरित कार्रवाई ने सीमा पार से पंजाब में ड्रोन भेजने के एक और प्रयास को विफल कर दिया।...

  • गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हाई कोर्ट से दोष मुक्त करार

    चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उसे रणजीत सिंह मर्डर केस (Ranjit Singh Murder Case) में दोषमुक्त कर दिया है। 2021 में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने उसे रणजीत सिंह हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसे बाद में गुरमीत ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट (High Court) ने सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले को पलटते हुए गुरमीत राम रहीम द्वारा पेश की गई सभी दलीलों को सही ठहराया और उसे दोषमुक्त कर दिया।...

  • भाजपा में शामिल हुए पूर्व एमएलए जगबीर सिंह बराड़

    नई दिल्ली। पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता रहे पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ (Jagbir Singh Brar) ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawala) की मौजूदगी में जगबीर सिंह बराड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बराड़ एक साल पहले ही शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। Jagbir Singh Brar तरुण चुग ने जगबीर सिंह बराड़ (Jagbir Singh Brar) का पार्टी में स्वागत...

और लोड करें