भारत 114 और राफेल विमान खरीदेगा
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी हवाई औऱ रणनीतिक ताकत मजबूत करने में लगे भारत ने 114 और राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया है। भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने गुरुवार को फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें से कुछ विमान भारत में बनेंगे। इस सौदे की कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीएसी की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति यानी सीसीएस के पास भेजा जाएगा। जानकार सूत्रों का कहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति...