परिणीति ने बताया, पति राघव चड्ढा और उन्हें क्या है पसंद
Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने सोशल मीडिया पर सांसद पति राघव चढ्ढा और अपनी पसंदीदा डिश के बारे में बताया। अभिनेत्री के मुताबिक दोनों की पसंद कॉमन यानि एक जैसी है। इंस्टाग्राम पर परिणीति ने अपने होममेड चीज फोंड्यू की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही टेबल पर कटे हुए फल, क्रिस्प्स, ब्रेड और ऑलिव के साथ पिघला चीज दिखा। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "राघव और मुझे घर का बना चीज़ फोंड्यू बहुत पसंद है। फिर उन्होंने अपने क्रिसमस थीम वाले होम डेकोर की एक झलक शेयर की और लिखा: "सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।...