राहुल की यात्रा फिर हरियाणा पहुंची
कैराना/पानीपत। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर हरियाणा पहुंच गई है। दिल्ली में नौ दिन के ब्रेक से पहले यात्रा राजस्थान से निकल कर हरियाणा पहुंची थी। ब्रेक के बाद अब उत्तर प्रदेश से होकर फिर से यात्रा हरियाणा पहुंची है और यहां से पंजाब में प्रवेश करेगी। इससे पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा ने ढाई दिन में उत्तर प्रदेश में 130 किलोमीटर की दूरी तय की। शाम में जब यात्रा हरियाणा पहुंची तो वहां प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सीमा पर हरियाणा...