राजेश राम की स्कीम का बिहार में विरोध
बिहार विधानसभा का चुनाव बुरी तरह से हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम की नींद खुली है और वे पार्टी संगठन को मजबूत करने और सदस्यों की संख्या बढ़ाने की एक स्कीम लेकर आए हैं। यह कॉरपोरेट में बिजनेस बढ़ाने पर दी जाने वाली इंसेटिव स्कीम की तरह है। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता की फीस बढ़ा दी है और पार्टी नेताओं से कहा है कि अगर वे ज्यादा सदस्य बनाएंगे तो उनको पार्टी में पदाधिकारी बनाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के कई पुराने नेता इसे कांग्रेस की विचारधारा के विपरीत बता रहे हैं। साथ ही यह भी कह...