Rajiv Gandhi

  • 36 साल, शांति सेना, मैं और आदरांजलि

    कोई मेरी सुने तो मैं तो कहूंगा कि इस महीने की 29 तारीख़ को, जब भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी और श्रीलंका के राष्ट्रपति जयवर्द्धने के बीच हुए समझौते को 36 बरस पूरे हों तो कांग्रेस भारतीय शाति सेना की कुर्बानी को याद करे और मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शांति सेना के कालजयी योद्धाओं को समारोहिक आदरांजलि अर्पित करें। यह दरअसल सालाना-प्रसंग होना चाहिए। 35 साल पहले, 1988 में, मैं भारतीय शाति सेना के साथ जाफ़ना के जंगलों में था। हमारी शांति सेना राष्ट्रपति जूनियस रिचर्ड जयवर्द्धने के आग्रह पर श्रीलंका पहुंची थी। लिट्टे और श्रीलंका सरकार के बीच...

  • राजीव गांधी के करीबी पूर्व सांसद राजकरन सिंह का निधन

    Rajkaran Singh passed away:- कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी रहे पूर्व सांसद राजकरन सिंह का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1984 से 1989 तक सुलतानपुर से लोकसभा सांसद रहे सिंह ने शनिवार देर रात अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील स्थित अपने पैतृक गांव नेवादा में अंतिम सांस ली। सिंह के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा, सिंह हम सब के संरक्षक की तरह थे। उनके निधन से पार्टी...

  • राजीव गांधी की दूरगामी सोच से भारत को मिली मजबूती: मुख्यमंत्री

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। श्री गहलोत ने पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, ताकि युवा शक्ति देश के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभा सके। श्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि श्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में...

  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल वीर भूमि जाकर उन्हें आज यहां श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पत्नी तथा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने वीर भूमि जाकर अपने पति की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अनेक प्रमुख नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की शहादत दिवस पर उनकी समाज वीर भूमि जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किये। (वार्ता)